20 दिनों में तेजी से वजन कम करने का टिप्स।


अगर आप भी तेजी से वजन घटाना चाहते हैं, तो डेली डाइट में सेब का सिरका, दालचीनी शहद की चाय, ग्रीन टी और काली मिर्च का सेवन करना होगा. इन सभी फूड को आप 2 सप्ताह लगातार सेवन करके तेजी से वेट लॉस कर सकते हैं.

क्या आप भी 2 सप्ताह में वजन कम करना चाहते हैं.? सच में 2 हफ्ते में वजन कम हो सकता है.? अगर ऐसे सवाल आपके भी हैं. फिर आपको इन सर्दियों में कुछ आसान हेल्थ टिप्स (weight loss tips) पर ध्यान देना होगा. तेजी से वजन कम करने के कई तरीके हैं. लेकिन हमेशा हेल्दी तरीके का ही चुनाव करना चाहिए. मोटापा घटाने या वजन घटाने के लिए 70 प्रतिशत डाइट और 30 प्रतिशत एक्सरसाइज का असर होता है. हम यहां पर आपकी डेली डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करने की बात कर रहे हैं जो तेजी से वजन घटाने में मदद करते हैं. वजन कम करने वाले घरेलू उपाय हेल्दी डाइट और फूड्स पर निर्भर होते हैं. आइए जानते हैं 2 सप्ताह में वजन कम करने वाले फूड कौन-कौन से होते हैं. Also Read - एक महीने में वजन कम करने के चार बेहतरीन नेचुरल हर्ब्स

मोटापा घटाने के लिए हेल्दी डाइट फूड की जरूरत होती है. ऐसे फूड्स की भी जरूरत होती है जो मेटबॉलिज्म को बेहतर करने वाले हों. सर्दियों के मौसम में वजन कम करने के लिए आप इन फूड का चयन कर सकते हैं.

  • सेब का सिरका
  • ग्रीन टी
  • काली मिर्च
  • शहद और नींबू
  • दालचीनी शहद की चाय

एप्पल साइडर विनेगर वेट लॉस में मददगार 


जब हम तेजी से वजन कम करने की बात करते हैं, तो सेब के सिरके या एप्पल साइडर विनेगर का नाम पहला आता है. शरीर बढ़े हुए फैट को बर्न करने में सेब का सिरका मददगार होता है. वेट लॉस के लिए ऐप्पल साइडर विनेगर की 2 रेसिपी जरूर आजमाएं.

वेट लॉस के लिए एप्पल साइडर विनेगर को एक गिलास पानी में एक चम्मच मिलाकर पीना चाहिए. तेजी से वजन कम करने के लिए सेब के सिरके के साथ एक चम्मच शहद का सेवन करना ज्यादा ळाभदायक होता है.

ग्रीन टी | Green Tea For Weight Loss


बढ़ते वजन से अगर आप परेशान हैं तो आपको अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. अपनी डेली डाइट में लगभग 2 सप्ताह तक ग्रीन टी को शामिल करना है. वेट लॉस डाइट में ग्रीन टी का सेवन सबसे अधिक होता है. दिन में कम से कम 2 से तीन बार आप ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं.

शहद और नींबू | Honey And Lemon For Weight Loss


वैसे तो यह नुस्खा वजन कम करने का सबसे पुराना है. तेजी से वजन कम करने के लिए शहद ौर नींबू का कोई जोड़ नहीं है. शहद और नींबू दोनों शरीर के फैट को तेजी से बर्न करने में मदद करते हैं.

नींबू और शहद दो ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिनमें वजन कम करने वाले यौगिक पाये जाते हैं. विटामिन सी और लिपिड कम करने वाले यो दोनों फूड तेजी से वजन कम करने में लाभदायक होते हैं.

काली मिर्च वजन कम करता है 


सर्दियों के मौसम में काली मिर्च का उपयोग सबसे ज्यादा होता है. काली मिर्च के सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है. सर्दियों में काली मिर्च का काढ़ा पीने से तेजी से वजन कम होता है.
दरअसल काली मिर्च में पाइपरिन नामक कंपाउंड होता है. वेट लॉस के लिए फैट बर्न करने के लिए मेटाबॉलिज्म तेज होने की जरूरत होती है. पाइपरिन की वजह से मेटाबॉलिक रेट बेहतर होता है और तेजी से वजन कम होता है.

दालचीनी शहद की चाय 


बेली फैट बर्न और मोटापा घटाने के लिए जब भी बात होती है तो दालचीनी शहद की चाय का नाम सबसे पहले आता है. जो लोग तेजी से वजन कम करना चाहते हैं उनको अपनी हेल्दी डाइट के साथ दालचीनी शहद की चाय का सेवन जरूर करना चाहिए. शहद और दालचीनी की चाय बहुत तेजी से वजन कम करती है, जानें बनाने और सेवन करने का तरीका जो ज्यादा असर करता है.
reffer https://www.thehealthsite.com/hindi/weight-loss/weight-loss-how-to-lose-weight-fast-in-2-weeks-with-special-diet-in-hindi-718944/