टेंगराहा न्यूज़ : नेपाल समेत उत्तरी बिहार के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश से बिहार में बाढ़ का कहर लगातार जारी है. बाढ़ की चपेट में बिहार के 9 जिले आ गए हैं. इन जिलों की बात करें तो यहां की 7 लाख से अधिक की आबादी फिलहाल बाढ़ से प्रभावित है. बिहार के बाढ़ प्रभावित जिलों में मधुबनी,सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज और पूर्वी चंपारण शामिल है. 
बाढ़ की तबाही: बाढ़ ने भरगामा पंचायत के टेंगराहा गांव में वार्ड नंबर 5 और 4 की हालत गंभीर कर दी है।

बाढ़ ने सबसे अधिक बिहार के दरभंगा जिला को प्रभावित किया है. यहां के 1 लाख 58 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. बिहार सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत शिविर भी चलाए जा रहे हैं, जहां लोगों के रहने और खाने की व्यवस्था है. बारिश के बीच उत्तर बिहार में नदियों के पानी में उतार-चढ़ाव का खेल जारी है, तो गंगा के जलस्तर में भी वृद्धि दर्ज की गई है. बिहार में गंगा नदी का बक्सर से लेकर भागलपुर तक जलस्तर बढ़ता जा रहा है. फरक्का में गंगा नदी खतरे के निशान से 12 सेंटीमीटर ऊपर है.

बाढ़ की तबाही: बाढ़ ने भरगामा पंचायत के टेंगराहा गांव में वार्ड नंबर 5 और 4 की हालत गंभीर कर दी है।

बाढ़ ने टेंगराहा गांव में हालत को कुछ ऐसे कर दिया है की। लोगो को अपने आवश्यक्ता के लिए बम्बू की पूल का सहारा लेना पड़ता है।
बम्बू की पूल का सहारा लेना पड़ता है।
टेंगराहा गांव के 5 नंबर वार्ड के वार्ड सदस्य देवनाथ मुखिया से मिली जानकारी के अनुसार  इस गांव में वार्ड नंबर 5 और 4 की हालत कुछ ज्यादा क्रिटिकल बनी हुए है ऐसे लोगो को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ता  है। 



लेकिन ये समस्या तो इस गांव के साथ बनी रहती है क्योकि ये तो आपदा किसको मालूम ये कब आ जाये। 
अगर इस आपदा को आने से पहले अगर इसकी तैयारी पहले से की जाये तो ऐसे में इससे कुछ राहत मिल सकती है। 

source : news 18 bihar